अमित शाह का छिंदवाड़ा में कर रहे रोड शो

छिंदवाड़ा. कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कमल खिलाने भारतीय जनता पार्टी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर में यहां मेगा रोड शो करेंगे। 8 दिन में अमित शाह का यह दूसरा MP दौरा है। छिंदवाड़ा रोड-शो में उनके साथ CM मोहन यादव और भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू बंटी भी मौजूद रहेंगे।

अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो कर रहे। - Dainik Bhaskar
अमित शाह शहर का रोड-शो छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक से शुरू होगा। तीनों नेता रथ पर सवार होकर यहां से गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां अमित शाह बड़ी माता की पूजा-अर्चना करेंगे। गृह मंत्री छिंदवाड़ा में रात्रिविश्राम भी करेंगे। अमित शाह के रोड-शो के लिए छिंदवाड़ा की सड़कों को भाजपा के झंडे-बैनर से पाट दिया गया है। हर जगह जगह भगवा झंडे और बीजेपी के बैनर-पोस्टर नजर आ रहे हैं। जगह-जगह स्वागत के लिए स्टेज बनाए गए हैं। सड़क की तपिश से बचने कई जगह कालीन (मैट) बिछाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *