भारत-चीन सीमा पर तैनात ग्वालियर के एक सैनिक की कार को सिरफिरे बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी
ग्वालियर. भारत-चीन सीमा पर तैनात ग्वालियर के एक सैनिक की घर के बाहर खड़ी कार को सिरफिरे बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 1.30 बजे महालक्ष्मीपुरम महाराजपुरा की है। आग लगाने की घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें सिरफिरा बदमाश कार पर पेट्रोल छिड़कता और आग लगाता हुआ नजर आ रहा है।
