मंदिर की खुदाई में निकला खजाना, सोने के 1.746 किलोग्राम के 505 सिक्के मिले, कीमत लगभग 68 लाख रूपये
तिरूचिरापल्ली. तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली जिले के थिरूवनाईकवल स्थिल जम्बुकेश्वर मंदिर में बुधवार को खुदाई चल रही थी। इसी बीच 7 फीट की गहराई में एक तांबे के बर्तन दिखा। इसे जमीन से ऊपर निकालकर देखा तो इसमें 1.746 किलोग्राम वजन के 505 सोने के सिक्के मिले। सिक्के 1000 से 1200 वर्ष पुराने हैं। इनकी कीमत लगभग 68 लाख रूपये बताई जा रही है। इन्हें मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सौंप दिये गये हैं।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, जम्बुकेश्वर मंदिर में खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक कलश दिखा था। कामवालों ने इसे बाहर निकालकर मंदिर के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कलश को खोलकर देखने पर इसमें सोने के सिक्के थे, जिन पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। फिलहाल सिक्कों की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
दोपहर 1 बजे सिक्के निकले 7 बजे प्रशासन को सौंपे
जिला कलेक्टर सिवारासु के मुताबिक, सिक्कों के प्रचलन काल की जानकारी के लिए स्टेट आर्कलॉजिकल डिपार्टमेंट को सूचना दी गई है। दोपहर 1 बजे के करीब खुदाई के दौरान सिक्के मिले थे। मंदिर प्रशासन ने इन्हें अपने पास रख लिया था। इसके बाद इन्हें श्रीरंगम तालुका के तहसीलदार को सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए कहा गया। शाम 7 बजे सिक्के सौंप दिए गए। इस मामले में मंदिर प्रशासन के कार्यकारी अधिकारी मरिअप्पन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।