दो शातिर बदामाषों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। बिजौली पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजौली क्षेत्रान्तर्गत स्यावरी की तरफ दो लडके मोटरसाइकिल से कोई बारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर केा अवतत कराया गया।
स्यावरी गेट नहर के पास पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मोटर साइकिल सवार दो लड़के कैमपुरा की तरफ से नहर की पटरी से होते हुए आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा मोटर साइकिल वापस लौटाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्धों की तलाषी ली गई तो संदिग्ध के कमर में एक 315 बोर को देषी लोडेड कट्टा खुरसा मिला, संदिग्ध के पास से पुलिस टीम को 04 जिन्दा कारतूस भी मिले। पुलिस टीम द्वारा दूसरे संदिग्ध की तलाषी ली गई तो उसकी कमर में भी एक 315 बोर का लोडेड कट्टा एवं 03 जिन्दा कारतूस मिले। पकड़े गये बदमाषों का नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम निर्मल सिंह राणा पुत्र बृजेश सिंह राणा उम्र 24 साल नि. ग्राम बिजौली व दूसरे ने अपना नाम अमोल उर्फ गोलू पुत्र बृजेश सिंह राणा उम्र 27 साल नि. ग्राम बिजौली थाना बिजौली का होना बताया।
गिरफ्तार आरोपी
1. निर्मल सिंह राणा पुत्र बृजेश सिंह राणा उम्र 24 साल नि. ग्राम बिजौली जिला ग्वालियर
2. अमोल उर्फ गोलू पुत्र बृजेश सिंह राणा उम्र 27 साल नि. ग्राम बिजौली थाना बिजौली,ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *