MP भोजशाला में खुदाई में मिली तीन सीढ़ियां

धार. भोजशाला सर्वे के 15वें दिन आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम 12:00 बजे लगभग 6 घंटे काम करके बाहर निकली। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री और गोपाल शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहे।बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट में बाबा कमाल मौलाना के वंशज मोइनुद्दीन द्वारा सर्वे पर रोक लगाने लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है।

एएसआई की टीम भोजशाला परिसर में सुबह 6 बजे पहुंच गई थी। - Dainik Bhaskar
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि जिस पिलर बेस का कल जिक्र किया गया था, उसकी क्लीनिंग हो गई है। वहीं सीढ़िया को देखकर लगता है कि अंदर की ओर रास्ता जाता हुआ मिलेगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। एक वॉल भी दिखाई दी है। जो उपकरण उपयोग में लिए जा रहे हैं उसमें लोहे की कंघी है, प्लास्टिक की कंगी है और प्लास्टिक के ब्रशेस है। उन्हें आवश्यकता लग रही है तो वह फावड़ा से भी खुदाई कर रहे हैं।
नीचे तहखाना मिलने की संभावना
रंजना अग्निहोत्री ने कहा कि टीम छोटे-छोटे पाइप से धुलाई की जा रही है। टीम के पास कई प्रकार के केमिकल है। उन केमिकल की मुझे जानकारी नहीं है। वॉशिंग, क्लीनिंग और ब्रशिंग एक्सकैवेशन का कार्य चल रहा है। पश्चिमी दीवार पर जो पिलर बेस मिला था उसकी वॉशिंग क्लीनिंग हो गई है। उत्तरी दीवार से सटी हुई जो सीढ़िया मिली थी, नीचे तहखाना मिलने की संभावना है। अभी तीन सीढ़ियां एकदम क्लियर मिली हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *