अवैध उत्खनन में लिप्त 2 जेसीबी व 4 वाहन जब्त

ग्वालियर – जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में गुरूवार को ग्राम सोंसा के समीप खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 2 जेसीबी मशीन व 2 मिनी पिकअप वाहन सहित 4 वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए वाहनों को उटीला थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खनिज विभाग सहित जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस काम में जरा भी ढिलाई न हो और छापामार कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए।
जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सौंसा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्टों के लिये मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। छापामार कार्रवाई कर अवैध उत्खनन में लिप्त मशीनें व वाहन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *