छिंदवाड़ा महापौर ने जॉइन की भाजपा
छिंदवाडा. पूर्व सीमए कमलनाथ के गढ छिंदवाडा में कांग्रेस को आज फिर बडा झटका लगा है। नगर निगम महापौर विक्रम अहाके ने भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस में भाजपा की सदस्यता ले ली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहाके को भाजपा पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली थी।
