कांग्रेस नेता एजेंसियों के रडार पर, कमलनाथ पर हो सकता है बड़ा एक्शन

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस मिलने से मचे सियासी बवाल के बीच अब मध्य प्रदेश में भी इनकम टैक्स के बडे एक्शन की बातें सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ इनकम टैक्स के रडार पर है और उन पर जल्द ही बडा एक्शन हो सकता है। कमलनाथ कांग्रेस के एक बडे नेता होने के साथ ही देश के एक बडे उद्योगपति भी है।
कमलनाथ के करीबी की कंपनी से 626 करोड का लेन-देन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 2019 में आयकर विभाग के छापों में कांग्रेस द्वारा मेघा इंजीनियरिंग और एक कंपनी से नकदी प्राप्त होने के बारे में जानकारी दी गई है। यह कंपनी कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलना के सहयोगी के करीबियों की बताई जा रही है। इन कंपनियों के जरिए कांग्रेस को साल 2013-14 से 2018-19 तक 626 करोड रुपये प्राप्त हुए थे।
प्रदेश में भ्रष्टाचार कर जुटाया गया पैसा
सूत्रों ने बताया कि मेघा इंजीनियरिंग ने नकद राशि ठेकों के लिए दी थी। कमलनाथ के सहयोगियों से प्राप्त यह राशि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुडी थी जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, मंत्रियों, व्यापारियों आदि समेत कई लोगों से रिश्वत के रूप में वसूली की बात सामने आई थी। इस नकदी की पुष्टि कई तरीकों से की गई है जैसे तलाश के दौरान मिले दस्तावेज, व्हाट्सएप मैसेज और दर्ज किए गए बयान। सबूत में कांग्रेस नेता कमलनाथ के आधिकारिक आवास से एआईसीसी दफ्तर तक 20 करोड रुपये के विशिष्ट भुगतान का जिक्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *