राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को घर पहुंचकर भारत रत्न से किया सम्मानित

नई दिल्ली. वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर ही भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके घर पहुंच भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार की ओर से चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। स्वास्थ्यगत कारणों से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।

PM मोदी ने 3 फरवरी को आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। - Dainik Bhaskar
इन हस्तियों को भारत रत्न का सम्मान
राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 4 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। इन 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *