घरेलु गैस की रिफिलिंग करने वालों पर प्रशासन का एक्शन, रसोई गैस के 19 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें पकड़ीं
ग्वालियर. ग्वालियर में रसोई गैस के दुरुपयोग के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत डबरा में बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 19 व एक व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किया है। साथ ही एक वाहन, दो गैस रिफिलर यंत्र व चार नोजल भी टीम ने जब्त किए हैं। इसके अलावा एक दुकान को सील्ड किया गया है।
