सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मियों को ग्वालियर पुलिस ने दी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय अषोक सिंह जादौन, आरआई रणजीत सिंह सिकरवार पुलिस लाईन ग्वालियर, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सूबेदार अभिषेक रधुवंषी स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 06 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एएसपी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। एएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एएसपी ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व श्रीफल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वाले
एसआई सिमोन खिस, एएसआई भंवर सिंह तोमर, रामलोचन मिश्रा, रामेष्वर दोहरे, प्र.आर0 श्यामा देवी, दामोदर त्यागी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *