कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नाम, गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र
भोपाल. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशी देर रात घोषित कर दिए। विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा प्रत्याशी होंगे। वह दो बार विदिशा से ही सांसद रहा चुके है। उनका मुकाबला विदिशा से पांच बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा। वहीं गुना से राव यादवेंद्र सिंह यादव और दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है।

कंग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए तीसरी सूची मे तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस प्रकार पार्टी अभी तक प्रदेश की 29 सीटों में से 25 के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है एक सीट खजुराहो समाझौते के तहत समाजवादी पार्टी के लिए छोडी गई है। विदिशा से सिलवानी से विधायक देवेंद्र पटेल को चुनाव लडाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी ने अपने अनुभवी नेता पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा पर दांव लगाया है।
विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि प्रतापभानु शर्मा को पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने शर्मा का नाम आगे बढ़ाया, जिस पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगे वही गुना में भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव होंगे, जो विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।
इनके बीच में मुकाबला
गुना सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह
दमोह सीट पर भाजपा के राहुल लोधी और कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी
विदिशा सीट पर भाजपा के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा
