IPL की सुरक्षा में बड़ी चूक, मैदान में घुसकर एक दर्शक ने कोहली को जोर से दबोचा

बेंगलुरू. इंडियर प्रीमियर लीग 2024 सीजन का छठा मुकाबला सोमवार 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। मैच में आरसीबी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन इसी बीच एक बड़ी चूक भी देखने को मिली।
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैंच में पंजाब किंग्स ने 177 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आरसीबी ने 6 विकेट गंवाकर मैच लिया, विरोट कोहली ने मैच में 49 गेंदों पर सबसे अधिक 77 रनों की पारी खेली। जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। उसी दौरान सुरक्षा में चूक का एक अजीब वाक्या देखने को मिला।
मैदान में घुसा फैन, कोहली को पकड़ लिया
एक फैन अचानक मैदान में घुस आया। वो सीधे कोहली के पास जा पहुंचा और पैरों में जाकर गिर गया। उस फैन ने कोहली के पैर छुए। उसके पीछे सिक्योरिटी पर्सन भी दौड़कर आए। एक गार्ड ने उस फैन को उठाया। मगर तभी उस फैन ने कोहली को पकड़ लिया.फिर पीछे से दूसरा सिक्योरिटी गार्ड आया और फिर उस दर्शक को पकड़कर बाहर ले गए। यह आईपीएल और खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक है। बता दें कि यह आईपीएल या इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मौका नहीं है, जब सुरक्षा में चूक मामला सामने आया हो।
जनवरी में भी कोहली के पास पहुंचा था फैन
इसी साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान भी एक फैन मैदान में घुस आया था। उस दौरान भी उस फैन कोहली को गले लगा लिया था। उस समय कोहली फील्डिंग कर रहे थे। इस सीरीज में कोहली 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *