शहर में लगभग 524 अवैध कॉलोनी,वैध का झांसा दे अवैध कॉलोनियों में बेच रहे

ग्वालियर. शहर से सटे इलाकों में तेजी से बन रहीं अवैध कॉलोनियों के संचालक लोगों को वैध कॉलोनी का झांसा देकर अवैध प्लॉट बेच रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नया तरीका ईजाद किया है। वे खेतों में कॉलोनी काटने से पहले नजूल से जमीन का डायवर्सन कराते हैं। इसके आधार पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से कॉलोनी का लेआउट पास करा लेते हैं। ये दोनों कागज ग्राहकों को दिखाकर कॉलोनी को वैध बताकर मनमाने पैसे वसूल कर लेते हैं। इसका खामियाजा लोगों को तब भुगतना पड़ता है, जब ये कॉलोनी शासन की निगाह में आती है और उसे तोड़ा जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *