चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया है। ये राज्य हैः उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात। साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर को भी बदला गया है। मिजोरम के प्रशासनिक सचिव को हटाया गया है। हिमाचल के सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

चुनाव आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुडे उन अधिकारियों का तबादला करें जो तीन साल पूरे कर चुके है या अपने गृह जिलों में है। चंडीगढ के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना निश्चित रूप से एक चुनौती है। चुनाव को किस तरह से मैनेज किया जाए इसके लिए आईजी और यूटी के एसएसपी हर छोटी से छोटी बात पर नजर रखकर इसकी तैयारी कर रहे है। चंडीगढ पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है।
