ग्वालियर में साइबर ट्रैप में फंसी महिला प्रोफेसर, एफआईआर के डर से ट्रांसफर कर दिए इतने रूपए

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर से साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां एक महिला प्रोफेसर के साथ लाखों रूपए की ठगी हो गई है। पीड़िता को अनजान नंबर से कॉल आया कि मुबंई क्राइम ब्रांच से कॉल आया और उसमें उन्हें बताया गया कि उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग और हैरेसमेंट का केस दर्ज है। इसके बाद महिला को ई-एफआईआर करवाने को कहा गया। बता दें कि, ग्वालियर क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आरोपियों के अकांउट फ्रीज कर दिए गए हैं।
कैसे महिला प्रोफेसर जाल में फंसी
महिला प्रोफेसर आशा भटनागर के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया कि हम मुबंई क्राइम ब्रांच से बात कर रहे हैं।आपके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग और हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है। अगर आप इससे बचना चाहते हो तो ई-एफआईआर करो, नहीं तो सीबीआई द्वारा आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को जब ई-एफआईआर करना नहीं आया तो उन्होंने इसकी जानकारी ठगों को दी। जिसके बाद उन्हें स्काइप से जुड़ने के लिए कहा गया। स्काईप से जुड़ने के लिए महिला ने पड़ोस के एक बच्चे की मदद ली। स्कापइप में वीडियो कॉल शुरू होने के बाद उनकी बात सुप्रिया पाटिल नाम की महिला से हुई। जिसने उनका माइंड वॉश करके उनके घर-परिवार,शिक्षा और अकाउंट डिटेल्स तक ले ली।जिसके बाद सुप्रिया पाटिल पीड़िता से कहती है कि पता नहीं क्यों आप मुझे इनोंसेंट लग रही है। मैं अपने सुपिरियर से बात करती हूं। अगर उनके सामने आप इंनोसेंट साबित हो गए तो आपके केस की इंटेंसिटी कम हो जाएगी। लगभग छह घंटे तक चले वीडियो कॉल में आशा भटनागर को डराने-धमकाने के लिए फर्जी वारंट भेजे गए।
महिला से ट्रांसफर करा लिए 51 लाख रूपए
पीड़िता ने इस केस से बाहर निकलने के लिए 14 मार्च को 46 लाख रूपे आरटीजीएस करा दिए।बाकी बचे हुए 5 लाख रूपए 15 मार्च को ट्रांसफर कराए गए। इसके महिला को बैंक से बार बार वेरिफिकेशन कॉल भी आए लेकिन महिला ने बात को इग्नोर करके पैसों को अकांउट में ट्रांसफर करा दिए। साइबर ठगों ने ऐसा ट्रैप बिछाया था कि महिला ने खुद को ही घर के अंदर किडनैप करके रख लिया था। महिला को अपने फोन को ऑन करने की सलाह दी गई थी। साथ ही उन्हें धमकी दी गई थी। अगर वह पैसा ट्रांसफर नहीं करती तो उनके दामाद को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पीड़िता को ठगी का एहसास 15 मार्च की शाम को हुआ।
साइबर क्राइम ने फ्रॉड करने वालों अकाउंट फ्रीज किया
ग्वालियर क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला दर्ज होने के बाद साइबर टीम को एक्टिव कर दिया जिसके बाद साइबर ठगों का अकांउट का फ्रीज कर दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पहली प्रायोरिटी पर लेकर कर रही है। महिला ने इस मामले की जानकारी अपनी बेटी को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *