एयरस्ट्राइक में बच्चों, महिलाओं की मौत, पाकिस्तान को दी धमकी भुगतना होगा अंजाम

अफगानिस्तान. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से तालिबानी सराकर में तहलका मच गया है। तिलमिलाए हुए तालिबान ने अब पाकिस्तान को जवाब दिया है और ये आरोप भी लगाया है कि पाकिस्तान की इस एयरस्ट्राइक में 3 बच्चों समेत 8 नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बयान जारी किया है औऱ कहा है कि पाकिस्तानी विमानों ने अफगान धरती पर हवाई हमले किए हैं।
मरने वालों में 3 बच्चे और 5 महिलाएं समेत 8 लोग
मुजाहिद ने कहा कि तड़के लगभग 3 बजे पाकिस्तानी विमानों ने पाकिस्तान की सीमा के पास खोस्त और पक्तिका प्रांतों में आम लोगों के घरों को  निशाना बनाया। मरने वालों में 3 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। सिर्फ यही नहीं, यहां कई घर भी नष्ट हुए हैं। मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारी निर्दोष जनता पर जुल्म किया है उन्हें मौत के घाट उतारा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बोल रहा है कि उसने आतंकवादी अब्दुल्ला शाह को हमलों में निशाना बनाया गया था लेकिन वो तो पाकिस्तानी सीमा में रहता है। एक ही जनजाति के सदस्य दोनों तरफ रहते हैं और नियमित रूप से सीमा पार आते-जाते रहते हैं। तालिबान इस इस्लामिक अमीरात हमलों की कड़ी निंदा करता है और इन्हें गैर-गंभीर कार्रवाई और अफगानिस्तानी क्षेत्र का उल्लंघन बताता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *