कांग्रेस में ग्वालियर व गुना सीट पर पेच फंसा
ग्वालियर. चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव का एलान करने के साथ ही आदर्श चुनाव संहिता लग गई है। राजनीतिक दलों के साथ प्रशासनिक मशीनरी में चुनाव के मोड पर आ गई है। भाजपा ने ग्वालियर अंचल की चारों सीटों पर उम्मीदवारी घोषित कर अपने पत्ते खोल दिए है इसके बाद भी कांग्रेस इन तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है।
मुरैन सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। यहां कांग्रेस सवर्ण के मुकाबले सवर्ण को ही उतार सकती है। ग्वालियर और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर पेंच फंसा हुआ है। भाजपा ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से पिछडा वर्ग का कार्ड खेला है।
फिलहाल कांग्रेस के पास पिछड़े वर्ग का कोई दमदार नाम नहीं है। अशोक सिंह को पहले ही कांग्रेस राज्यसभा भेज चुकी है। दूसरी तरफ गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए किसी बड़े कद्दावार नेता को उनके सामने उतारने का मन बना रही है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से अनवरत रूप से चार लोकसभा चुनावों में अशोक सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा। चारों बार उनके हिस्से में पराजय आई। अब कांग्रेसियों का तर्क है कि जब पिछड़े वर्ग का कार्ड चार बार नतीजे बदलने में कामयाब नहीं हो पाया तो इस बार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से किसी सर्वण को मौका दिया जाना चाहिए।
