आचार संहिता के बीच भाजपा नेता को मारी गोली

गुना. आदर्श आचार संहिता के बीच एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। भाजपा नेता को एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरूआती जांच में पता चला कि भाजपा नेता और आरोपी युवक के बीच खेत को लेकर विवाद हुआ था और इसी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


भाजपा नेता को मारी गोली
घटना गुना जिले के बजरंगगढ थाना इलाके के छीपोन गांव की है जहां रहने वाले भाजपा नेता मुनेश धाकड को गांव के ही रहने वाले युवक राजू धाकड ने गोली मारी। मुनेश धाकड भाजपा के पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि भाजपा नेता मुनेश और आरोपी राजू धाकड के बीच खेत को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान राजू ने उन्हें गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *