एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, हो सकती है 10 साल तक जेल
नई दिल्ली. यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एल्विश यादव को रेव पार्टी मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले एल्विश यादव के खिलाफ गुरूग्राम और गाजियाबाद में केस दर्ज किया गया था। नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में पूछताछ के लिए पुलिस उसे ले गई थी।
सांप के जहर की सप्लाई में आया था एल्विश का नाम
बता दें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर तैनात गौरव गुप्ता ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकडे गए थे। नोएडा पुलिस को मौके से 20 मिली मीटर स्नेक वैमन और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें से पांच कोबरा, एक अजगर, 2 दोमुंहा वाला सांप और एक रैट स्नैक शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ में एल्विश यादव की पार्टी में सांप और जहर के सप्लाई की बात बताया था।
