30 हजार इनामी डकैती 15 साल से पुलिस को थी तलाश खैली डकैत को पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर. पुलिस ने 15 वर्ष से पुलिस को हत्या, डकैती समेत 7 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 30 हजार रूपये के इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। डकैत से भितरवार पवाया के जंगली में पुलिस का आमना-सामना हो गया और सिंध नदी के किनारे जंगल में पुलिस के सामने आते ही डकैत ने कट्टा लोड़ कर पुलिस जवानों पर तान दिया। यह जानकारी एएसपी ग्रामीण निरंजन शर्मा ने दी है।
वह गोली चलाता उससे पहले ही पुलिस की दूसरी टीम ने पीछे से हमलाकर उसे पकड़ लिया और पकड़ा गया 30 हजार रूपये का इनामी डकैत बादाम सिंह उर्फ खैली कमरिया निवासी बासोड़ी को पकड़ने में पुलिस को 2 घंटे ऑपरेशन चलाना पड़ा है। पुलिस को आरोपी से एक कट्टा व जिन्दा राउण्ड बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पवाया नदी के जंगल में छिपा हुआ था

एएसपी देहात निरजंन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक हथियारबंद बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया है और वह पवाया नदी के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस की 2 टीमें बनाईं, जिसमें एक टीम में टीआई भितरवार अतुल सिंह सोलंकी तथा दूसरी टीम में वह स्वयं और एसआई रमाकांत शर्मा के साथ ही आरक्षक भूपेन्द्र श्रीवास्तव, गौरव सेंगर, शिवराज धाकड़ तथा दूसरी टीम में अन्य जवानों को रखा गया। पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की तो बदमाश भागने लगा और पुलिस जवानों को धमकाते हुए कट्टा लोड कर लिया। पुलिस जवानों की संख्या ज्यादा दिखाई दी तो बदमाश ने चट्टानों की ओट लेकर भागना शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरी पुलिस टीम ने उसे सामने की तरफ से घेर लिया और खुद को घिरा दिखते ही बदमाश ने कट्टा निकाल कर फायर करना चाहा, लेकिन पहले से ही अलर्ट जवानों ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *