ग्वालियर में खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन के सिक्के
ग्वालियर. शहर में मंगलवार को खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन सिक्के मिले है। यह सिक्के चांदी के है और सन 1880 के दौर के है। उस समय की ब्रिटिश शासन की महारानी क्वीन विक्टोरिया का फोटो भी उस पर अंकित है। करीब 35 से 40 सिक्के मिले है। घटना मंगलवार शाम नौगजा रोड खल्लासीपुरा की है। मजदूर इन सिक्कों को आपस में बांट रहे थे। तभी एक पडोसी की नजर उन पर पड गई और उसने मजदूरों की मारपी की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दि गई। पुलिस ने दो मजदूर सहित तीन को पकडा जिससे ये सिक्के बरामद हुए।
खुदाई में मिला खजाना
मामला ग्वालियर के नौगजा रोड इलाके का है जहां मंगलवार को हरीश नामक युवक के मकान में कुछ मजदूर खुदाई कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर से चांदी के सिक्के मिले जिन्हें मजदूरों ने उठाकर ट्रैक्टर में छिपा दिया। इसी दौरान खजाना मिलने की खबर इलाके में फैल गई और लोग खजाना लूटने उमड़ पड़े। लोग ट्रैक्टर पर चढ़ गए और सिक्के निकालना शुरु कर दिया।
ब्रिटिश काल के है चांदी के सिक्के
खुदाई के दौरान जो खजाना मजदूरों को मिला है वो करीब 162 साल पुराने ब्रिटिश शासनकालीन बताए गए हैं। इन पर महारानी विक्टोरिया का चित्र बना हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा है और उनके पास से 7 चांदी के सिक्के जब्त किए हैं। खुदाई के दौरान कितने सिक्के मिले थे फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
