मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर-एसपी को दिए निर्देश, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर लगाएं रोक

भोपाल. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आदेश दिए। लोकसभा चुनाव में अवैध शराब और मादक पदार्थों का परिवहन न हो, सीमा पर बने नाकों में सघन जांच की जाए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिले के सभी वेयर हाउस का निरीक्षण करें।
जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त
उन्होंने कहा कि सभी जांच एजेंसियां जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दें। इनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी समय पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। जिस तरह विधानसभा चुनाव में सभी एजेंसियों ने समन्वय बनाकर अच्छा काम किया है उसी तरह से लोकसभा चुनाव में किया जाए। इस दैरान पुलिस, आबकारी, आयकर, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, डाक विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, सीजीएसटी-जीएसटी, डीआरआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, ईडी, सीआईएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, परिवहन विभाग के नोडल अधिकारियों ने अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *