“ऑनलाईन व्यापार एक चुनौती” इससे निपटने के लिए व्यापारियों को तैयार होना चाहिए

ग्वालियर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्वालियर द्वारा मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के सहयोग से “ऑनलाईन व्यापार हम सभी के लिए एक चुनौती है, इस चुनौती से निपटने के लिए हमें भी अपने व्यापार के तरीकों में बदलाव करना होगा” इसी विषय को रेखांकित करते हुए आज 6 मार्च को दोपहर में 3.30 बजे से ‘चेम्बर भवन’ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने अवगत कराया है कि एमएसएमई इको सिस्टम के विकास, मार्केटिंग में सहयोग एवं ऑनलाईन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति बढ़ाने हेतु “सेमीनार ऑन डिजिटल कॉमर्स एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन” पर अदिति सिंघा, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, नई दिल्ली द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी ।
ई-कॉमर्स पर सौरभ अग्रवाल, जोनल हेड, वॉलमार्ट वृद्धि द्वारा एक्सपोर्ट की संभावनाएँ पर जानकारी दी जाएगी । ग्वालियर डिवीजन पोस्ट ऑफिस द्वारा उप अधीक्षक ओपी चतुर्वेदी, डाकघर निर्यात केन्द्र की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *