MP के 4 संभागों में बारिश का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां गर्मी का आगाज होते-होते अब सर्दी ने पलटी मार ली है। सर्द हवाओं के रफ्तार पकडने के बाद अब प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी है। देश के पहाडी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। इसी के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा रफ्तार पकड रही है।
ग्वालियर और राजगढ में शीतलहर चली। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 8.6 तो राजगढ में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा जहां 6 मार्च से कए और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर 10 मार्च तक रहने की संभावना है। गर्मी का असर 20 मार्च के बाद महसूस होने लगेगा जहां मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *