फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

नई दिल्ली. मेटा की कई सर्विसेज बुधवार देर रात डाउन हो गई। फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहा। कई यूजर्स के फेसबुक अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट हो रहे है, जबकि इंस्टाग्राम के फीचर्स काम नहीं कर रहे है।

मोबाइल पर सेशन एक्सपायर बता रहा था; इंस्टाग्राम पर अब भी फीड रीफ्रेश नहीं हो रहे|देश,National - Dainik Bhaskar
कई हिस्सों में बंद हुआ फेसबुक-इंस्टाग्राम
दुनिया के कई हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम बंद है। यूजर्स एक्स हैंडल पर शिकायत कर रहे है। फेसबुक की तरफ से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। डाउनडिटेक्टर अनुसार मेटा की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात 9.10 बजे प्रभावित हुई, फेसबुक एप् भी काम नहीं कर रहा है।
फेसबुक ने स्टेटमेंट जारी किया
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने स्टेटमेंट जारी किया है। कंपनी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि यूजर्स को फेसबुक एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम इस पर काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *