मध्य प्रदेश सरकार UCC लागू करने की दिशा में कर रही काम

ग्वालियर. अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने नगर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू करने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। इस मुद्दे पर राज्य सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौर ने कहा कि यह बात अल्पसंख्यकों की भी समझ में आ गई है कि 75 वर्ष तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस ने उनका शोषण किया है और वोट बैंक की राजनीति के कारण उन्हें विकास की मुख्यधारा से दूर रखा है। यही कारण है कि आज भी अल्पसंख्यक हर दृष्टि से पिछड़े हैं।
बालिका छात्रावास भी पहुंची
ग्वालियर दौरे के दौरान राज्यमंत्री कृष्णा गौर बालक एवं बालिका छात्रावास भी पहुंचीं। यहां निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। छात्रों को छात्रावास में बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *