अक्षया हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर – शहर के बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां शिक्षिका करुणा शर्मा पर 27 फरवरी की सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उस वक्त फायरिंग की जब वह सिकंदर कंपू से 12 बीघा कॉलोनी की ओर अपने स्कूल की तरफ जा रही थीं। अक्षया यादव हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इन्दरगंज ने थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की टीमों को उक्त आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। थाना क्राईम ब्रांच एवं माधौगंज की टीमों के द्वारा घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज चेक किये गये और आरोपियों की हुलिया से मिलते जुलते संदिग्धों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की घरपकड़ हेतु पुलिस टीम को मुखबिर को बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा दो संदिग्धों को पकड़कर उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिसमें से एक संदिग्ध ने घटना को किया जाकर कट्टे से एक्टिवा से जा रही फरियादिया को रोककर गवाह न देने के लिये धमकाने हेतु एवं जान से मारने की नियत से फायर किया जाना स्वीकार किया।
उपरोक्त घटनाकारित करते समय दूसरे आरोपी के द्वारा स्प्लेण्डर गाड़ी चलाया जाना एवं अन्य तीन बदमाशों का घटना की योजना में शामिल होना बताया। पकड़े गये आरोपियों की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना की योजना में शामिल तीसरे आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने घटना की योजना में शामिल होना एवं योजना में अन्य दो बदमाषों का शामिल होना भी बताया। अन्य दो आरोपियों की तलाष जारी है। पकड़े गये आरोपियों की निषोदही पर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड, स्प्लेण्डर मोटर साइकिल जिसमें घटना की फुटेज में आई गाड़ी से आरोपियों ने स्वयं की स्प्लेण्डर गाड़ी में परिवर्तन कर दिया था जो ताजा था तथा एक 32 बोर की पिस्टल व 20 जिंदा राउण्ड एवं तीनों आरोपियों के मोबाइल जप्त किये गये। पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी ने एकता विहार कालोनी, गुढ़ा दूसरे आरोपी ने गणेष विहार कालोनी नादरिया माता तथा तीसरे आरोपी ने बिलौआ हाल नादरिया माता गुढ़ा में रहना बताया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अक्षया यादव हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों की जमानत होने की आषंका के कारण विरोधी गुट के द्वारा इस उद्देष्य से घटना कारित की गई कि धटना की संपूर्ण षंका जेल में बंद आरोपियों के ऊपर जाएगी कि उनके द्वारा अपने साथी बदमाषों से यह घटना केस में गवाह बदलने के लिये कराई गई है। जिससे उनके विरूद्ध 195क भादवि के साथ 307 भादवि का भी गंभीर अपराध पंजीबद्ध हो जाएगा जिससे जेल में बंद आरोपियों को जमानत का लाभ नही मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *