श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-शहर के विरोध में बनी बाधा को समाप्त करने मोहन सरकार की कृष्णा ने उठाया कलश

ग्वालियर. शहर का औद्योगिक वास्तुदोष मिठाने के लिये जौरासी श्री हनुमान मंदिर के पास बने अष्टलक्ष्मी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार की सुबह 11 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कलश यात्रा से प्रारंभ इस महोत्सव में कलश उठाकर मुख्य रूप से शामिल हुई। बैंडवाजों के साथ श्री हनुमान मंदिर जौरासी से निकली कलश यात्रा में ग्राम फेरी के बाद वापिस श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर पहुंची। जहां बनारस से आये विद्धान पंडि़तों द्वारा विधि विधान मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के साथ अष्ट महालक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जौरासी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी, सचिव प्रेमसिंह भदौरिया, एसएस तोमर और उमाशरण शर्मा, वीरेन्द्र जैन आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहें।
7 मार्च होगी प्राण प्रतिष्ठा
अष्ट महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य महोत्सव शुक्रवार को विधि विधान से पूजा पाठ के साथ प्रारंभ होकर 7 मार्च तक आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन सीएम डॉ. मोहन यादव, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महामंडलेश्वर अवेधानंद गिरी विशेष पूजन में शामिल होगे। इस बीच कई और हस्तियां के इस आयोजन में पहुंचने की संभावना है।
प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करायेंगे पंडितगण
1 से 7 मार्च के बीच होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को वेदमूर्ति धनपाठी पंडित गोपालप्रसाद शर्मा, नई दिल्ली के संस्कृत विद्यालय के विभागाध्यक्ष लाल बहाुदर शास्त्री, गोरखपुर संस्कृत महाविद्यालय आचार्यत्व एवं निर्देशन में संपन्न होगी।
1 से 7 मार्च के बीच होगी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम
प्रथम दिवस- 1 मार्च को सुबह 11 बजे प्रायश्चित एवं कलश यात्रा होगी जिसमें विधायक कृष्णा गौर शामिल होगी।
द्वितीय दिवस- 2 मार्च को पंचांड्ग पूजन एवं मंडप प्रवेश।
तृतीय दिवस- 3 मार्च को मण्डप पूजन, वेदी पूजा एवं जलाधिवास।
चर्तुथ दिवस- 4 मार्च को मण्डप पूजन, अग्नि स्थापन, अन्नधिवास, कलाधिवास, पुष्पाधिवास, वस्त्राधिवास, प्रसाद, वास्तुपूजन।
पंचम दिवस- 5 मार्च को मंडप पूजन, मूर्ति स्पन, प्रसाद स्पन, नगर भ्रमण, मूर्ति न्यास एवे शैय्याधिवास।
षष्ट्म दिवस- 6 मार्च को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विसर्जन।
सप्तम दिवस- 7 मार्च की सुबह 11 बजे वेदपाठ, लोकार्पण एवं भंडारा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *