मुरैना में दो पक्षों में फायरिंग, जमीन विवाद में झड़प, 5 घायल

डिंडौरी. मुरैना में दो पक्षों में विवाद में कई राउंड गोलियां चली हैं। मामला नूराबाद का है। गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने – सामने आ गए। पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है।

मुरैना में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। - Dainik Bhaskar

घटनाक्रम के मुताबिक नूराबाद थाने के चौखुटी गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष सामने आ गए और झगड़ने लगे और पथराव करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष के लोग बंदूक निकाल लाए और दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। हालांकि पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस घटना का तुरंत ही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होगया। इसके बाद नूराबाद पुलिस सक्रिय हुई और गांव में पहुंच गई। इस घटना को लेकर एएसपी अरविंद भकुर का कहना है कि विवाद जमीन को लेकर हुआ है। अभी दोनों पक्षों में से कोई भी शिकायत करने नहीं आया। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *