29 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 1-4 मार्च तक होगी धुंआधार बारिश

ग्वालियर. पूर्व व पश्चिमी हवा के टकराने से 1-4 मार्च को ग्वालियर सहित अंचल में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। मंगलवार को सुबह से शहर में बादल छाए रहे। भितरवार सहित आसपास हल्की बारिश भी दर्ज हुई। बारिश की वजह से हवा में ठंडक रही। दिन में सर्दी का अहसास रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की वजह से सर्दी का अहसास रहा। दिन में गर्म कपड़े पहनने पड़े। बादल छाने की वजह से दिन में धूप भी नहीं निकल सकी। देर शाम 10 किमी प्रतिघंटा की रही। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में भी सर्दी बरकरार है।
इस कारण छाए बादल, आज साफ होगा आसमान
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अरब सागर से नमी आ रही है। हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना है। अरब सागर से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक ट्रफ लाइन बनी है। बिहार व बांग्लादेश के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। नमी प्रदेश के ऊपर एकत्रित हो रही है, जिससे पूरे प्रदेश में बादल छा रहे हैं। कई जिलों में बारिश व आंधी व ओलावृष्टि हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *