राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, UP में 6 सपा विधायकों ने NDA को वोट दिया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आज राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग हुई लेकिन आज का दिन समाजवादी पार्टी के लिए अच्छा नहीं रहा। एक तरफ संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। वहीं दूसरी तरफ वोटिंग से पहले सपा के मुख्य सचेतक और रायबरेली के ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पार्टी के अन्य विधायक भी ऐन वक्त पर सपा का साथ छोड सत्ता पक्ष के साथ चले गए।

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू और कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने वोट डाला। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव हो रहे हैं। - Dainik Bhaskar
राज्यसभा चुनाव में दिखा सीएम योगी के मैनेजमेंट का जादू
बता दें कि संख्याबल के हिसाब से समाजवादी पार्टी को दो और भाजपा को सात प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली थी। लेकिन सपा ने तीसरे और भाजपा ने आठवें उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी। ऐसे में चुनाव के मैनेजमेंट का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाया और ऐसा मैनेजमेंट किया कि समाजवादी पार्टी के पैरो तले जमीन खिसक गई।
दरअसल, वोटिंग से ठीक एक दिन पहले अखिलेश यादव की तरफ से दिए गए डिनर पार्टी में कई विधायक शामिल नहीं हुए। वहीं, आज मनोज पांडे के इस्तीफे के बाद सपा विधायक अभय सिंह ने जय रघुनंदन जय सियाराम और जय श्रीराम लिखकर संकेत देने की कोशिश की। इसके पहले वह विधायक राकेश प्रताप सिंह और विधायक राकेश पांडेय के साथ राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे थे। वहीं, बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने भी ऐन वक्त पर भाजपा का समर्थन कर दिया। इनके अलावा सीएम योगी के दूत भेजे जाने के बाद राजा भैया की जनसत्ता दल ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान कर दिया। वहीं, रालोद के NDA में जाने के बाद उनके 9 विधायकों का भी समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *