MP के 33 रेलवे स्टेशन अपग्रेड होंगे

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए है। इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इस अवसर पर सीहोर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। मध्य प्रदेरूा में रेल अधोसंरचना विकास के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में 15 हजार 143 करोड रुपए की राशि मंजूर की गई है। प्रदेश में 77 हजार 800 करोड से अधिक की 32 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही है। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। अपग्रेड होने के बाद स्टेशनों का लुक बदल जाएगा। - Dainik Bhaskar
इन 33 स्टेशनों का विकास होगा
प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया जाएगा। जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पांच स्टेशन शामिल है। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवां, नरसिंहपुर, पिपरिया, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरौद, बालाघाट, छिंदवाडा, खंडवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजूरी, मुरैन, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल है। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल है। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मानवयुक्त समपार फाटकों को खत्म करने के लिए आरओबी/अंडरपास बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *