खजुराहो में सामूहिक कत्थक नृत्य का रिकॉर्ड, कत्थक नृत्यांगना डॉ अंजना झा को सौंपा था संयोजन, समन्वय का दायित्व

खजुराहो – मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र कुमार लोधी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का संस्कृति विभाग प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला के निर्देशन में रचनात्मक कार्यों के विश्व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पहले ग्वालियर में सामूहिक तबला वादन का रिकॉर्ड बना और फिर संचालक संस्कृति विभाग एमपी नामदेव के लगातार प्रोत्साहन और मॉनिटरिंग में खजुराहो में सामूहिक कत्थक नृत्य का रिकॉर्ड स्थापित कर दिखाया गया है।कत्थक कुंभ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो राकेश कुशवाहा और कुलपति प्रो पं साहित्यकुमार नाहर भी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश में पर्यटन एवं संस्कृति विभागों तथा स्थानीय प्रशासन की ओर अंतरराष्ट्रीय खजुराहो नृत्य महोत्सव की 50वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर 19 फरवरी को रिहर्सल और 20 फरवरी को हुए भव्य उद्घाटन समारोह में करीब 1500 से भी अधिक कत्थक नर्तकों ने सामूहिक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। कत्थक नृत्य प्रस्तुति का संगीत एवं नृत्य संरचना संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी द्वारा किया गया। संस्कृति संचालनालय द्वारा राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्यप्रदेश के कत्थक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष मध्यप्रदेश की एक मात्र ‘टॉप’ ग्रेड कलाकार पं राजेन्द्र गंगानी की वरिष्ठ शिष्या जयपुर घराने की अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना डॉ अंजना झा को इस हेतु संयोजन एवं समन्वय का दायित्व सौंपा गया था कार्यक्रम को सुन्दर आकर्षक बनाने में डॉ अंजना झा की विशेष भूमिका निभाई गई। गुरु और शिष्य की जोड़ी ने कार्यक्रम को विश्वपटल पर ऐतिहासिक वना दिया। साथ ही कत्थक नृत्य विभाग के देश- विदेश के विद्यार्थियों ने भी इस कीर्तिमान के निर्माण में हिस्सा लिया। राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय महाविद्यालय और प्राइवेट महाविद्यालय के गुरुओं और विद्यार्थियों ने प्रस्तुति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *