जेएएच कैंपस में शराब पी रहे लड़कों से जूनियर डॉक्टर का झगड़ा, पुलिस के थप्पड़ से भड़के डॉक्टर

ग्वालियर. रविवार रात जेएएच कैंपस में शराब पी रहे कुछ बाहरी लडकों ने जब मेडिकल छात्राओं से अभद्रता व छेडछाड की तो कुछ जूनियर डॉक्टर वहां पहुंच गए। इस दौरान युवकों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट करते हुए मिल्क पार्लर और वहां रखी गाडियों में तोडफोड कर दी। मारपीट करने के बाद लडके फरार हो गए। जूनियर डॉक्टर एकत्रित हुए और कंपू-आमखो चौराहा पर लडकों को पकड लिया।
जानकारी के अनुसार यहां हंगामा की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं जूडा बोले कैंपस में शराब पी रहे लोगों ने छात्राओं को छेडा और जब हम रोकने गए तो मिल्क पार्लर पर हमसे मारपीट की और वहां रखी गोडियों में तोडफोड की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *