मध्य प्रदेश युवा उत्सव में एकल शास्त्रीय नृत्य विधा में आशी शर्मा प्रथम रही

ग्वालियर। अंतरविश्वविद्यालय राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय गालव सभागार में किया गया। इस दौरान युवा तरंग के अंतर्गत एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में आशी शर्मा ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय कि आशी शर्मा अपने गुरु नृत्याचार्य डॉ भगवानदास माणिक और डॉ मानव महंत से कथक नृत्य का प्रशिक्षण पिछले 8 वर्ष से प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर जीवाजी विश्वविद्यालय अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी और छत्रसाल विश्वविद्यालय छत्तरपुर के कुलगुरु ने आशी शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *