PM नरेन्द्र मोदी समुद्र में डूबी द्वारकानगरी तक पहुंचे, आराधना कर बोले-यह दिव्य अनुभव

 पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका में स्कूबा डाइविंग की. (Photo: X/@NarendraModi)द्वारका. पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के द्वारका में गहरे समुद्र में पानी के अन्दर गये और उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जगमग्न द्वारा नगरी है। उन्होंने कहा है कि इस अनुभव ने मेरे सामने भारत की अध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहरा संबंध प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पानी के अन्दर द्वारका नगरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह अपने साथ भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने के लिये समुद्र के अन्दर मोर पंख लेकर गये थे।

PM Modi Scuba Diving 3rd
प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थन करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को आर्शीवाद दें। इससे पहले पीएम मोदी रविवार की सुबह बेट द्वारका स्थित मंदिर गये थे। यहां दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले 2.32 किमी लम्बे समुद्री पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह देश का सबसे लम्बा केवल ब्रिज है। जिसकी आधारशिला पीएम मोदी ने 2017 में रखी थी। यह ब्रिज 900 करोड़ रूपये से ज्यादा लागत से बनकर तैयार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *