अमित शाह दोपहर 12.5 बजे ग्वालियर आएंगे, एयरपोर्ट से डीडी नगर के मार्ग 2 घंटे तक बंद रहेगा
ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज रविवार को दोपहर 12.5 बजे ग्वालियर आएंगे और दोपहर 1.35 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे। इस दौरान ग्वालियर-भिंड रोड पर गोला का मंदिर से लक्ष्मणगढ पुल तक भारी वाहनों का आवागमन सुबह 10 बजे से बंद रहेगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सुरक्षा व यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 330 का बल और 35 अफसर ग्वालियर भेजे गए है। जिला व जोन का 800 का बल एयरपोर्ट से बैठक स्थल आदित्याज होटल और रूट डायवर्ट व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा।
