MP में कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा
भोपाल. मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा 2 मार्च को प्रवेश करने वाली है, इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी न्याय यात्रा के बाद प्रदेश से राम यात्रा निकालेंगे। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनको पहले दिग्विजय सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछ लेना चाहिए।
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस राम यात्रा निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस राम यात्रा निकालेगी। यात्रा के जरिए हम जनता को महंगाई, बेरोजगारी की याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान राम के दर्शन करते हुए भाजपा के जनता से किए वादे याद दिलाएंगे। बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया था। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले राम यात्रा निकाल अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने की तैयारी कर रही है।
