कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में धरना दिया

ग्वालियर। किसानों की एमएसपी समेत अन्य मांगों के समर्थन में शहर मुरार ब्लॉक कॉग्रेस कार्यालय बारादरी चौराहा, विवेकानंद चौराहा ठाठीपुर, डीडी नगर गेट गोले का मंदिर, घोड़ा चौक इन्दरगंज चौराहा थाने के पास विषाल धरना प्रदर्षन किया गया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा दिए गए धरनो में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के राज में देश का अन्नदाता किसान परेशान है और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने पर मजबूर है, मप्र की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से 2700 रू प्रति क्विंटल पर गेंहू और 3100 रू प्रति क्विंटल पर धान खरीदने की घोषणा की है, लेकिन अपनी जायज मांगों लेकर किसानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र भाजपा मोदी सरकार द्वारा तैयारी की जा रही है। अ.भा. कंाग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने भी अपनी भारत जोड़ो न्याय के दौरान किसानों की उपज का एमएसपी दिए जाने की बात का समर्थन किया है, कंाग्रेस देश को खांद्यान उपलब्ध करने वाले अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है और जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता तब चुप नहीं बैठेगी, कंाग्रेस ने अभी ब्लाॅक स्तर पर धरना दिया है, अगले चरण में जिला स्तर पर भी धरना दिया जाएगा।
जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र षर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेनद्र चौहान, हितेन्द्र यादव, अनूप शिवहरे, पार्षद अंकित कठ्ठल, सुरेन्द्र साहू, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, श्रीमती बीना भारद्वाज, सीमा समाधिया, जसवंत सेजवार, डॉ. दषरथ, अनिल षर्मा, महेन्द्र शर्मा, संदीप यादव, पंचम भदौरिया आदित्य सेंगर मिक्की तोमर, आबिद नकवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *