आधी रात को सड़कों पर निकले पीएम नरेन्द्र मोदी साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी गुरूवार की देर रात गुजरात से सीधे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां आज वह कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी जब बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे तो इस दौरान सीएम योगी, भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने एक रोड शो भी किया। जिस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी का काफिला जब बनारस लोकोमोटिव वर्कशॉप के गेस्टाहाउस के लिये बढ़ा तो रास्ते में पड़ने वाले शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग पर उनके वाहनों का बेड़ा रूक गया। जिसमें से निकल पीएम मोदी ने फोरलेन का निरीक्षण किया। पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कुछ देर सड़क पर टहलने के बाद पीएम मोदी बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिये निकल गये।
