MP में बदलेगा मौसम, गिरेंगे ओले

भोपाल. अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ रूक-रूककर वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हुई।
ओले भी गिर सकते है
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादल बने रहने एवं ऊपरी स्तर पर हवा का रूख उत्तरी होने के कारण पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावत होने लगी। इससे तपिश से राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद 25 फरवरी से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *