कोई दूसरा आपके भविष्य को बनाने के लिए नहीं आएगा…ःपद्मश्री मनोज बाजपेयी

बाबूजी आज आपका बेटा डॉक्टरेट हो गया हैः पद्मश्री मनोज बाजपेयी
ललिता कट्ट, रघु राय, प्रदीप चौबे, नीरजा चौधरी, मनोज बाजपेयी सहित कई हस्तियों को प्रदान की गई मानद उपाधि

ग्वालियर .गुरु की पहचान उसके चेले (छात्र) से होती है और छात्र ही संस्थान का स्तर बताते है। उन्होंने कहा आप जो भी करें अपने आप से जरूर पूछें कि क्या आप सही कर रहे हैं। आपकी बातों में संवेदना कितनी है। क्योंकि जहां संवेदना होगी, जिंदगी वहीं से शुरू होगी। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि आप अर्थ (रूपयों) के चक्कर में अनर्थ कर बैंठें। इसलिए संवेदना के साथ शिक्षा प्राप्त करें और जीवन पथ पर आगे बढ़ें। यह विचार विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता आध्यत्मिक गुरु आचार्य ओमा द अक्क ने व्यक्त किए।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी ने कहा कि मेरा सबसे बड़ा संघर्ष था कि छोटी सी जगह से निकलकर दिल्ली कैसे पहुंचूं। क्योंकि मुझे एनएसडी में एडमिशन लेना था। इसके लिये मैंने पिताजी से झूठ बोला और कहा कि दिल्ली जाकर आईएएस की तैयारी करूंगा और 150 रूपये टिकट के लिये ले लिए। इसके बाद मै मित्र रविंदर चौधरी के साथ दिल्ली पहुंचा। चार बार एनएसडी में एडमिशन के लिए अटेंप्ट किया, पर जितनी बार में फेल होता उतनी बार उससे कहीं ज्यादा तेजी और मजबूती के साथ उठकर कार्य करता। उन्होंने स्टूडेंट्स को संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन नहीं मिले तो आपकी जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। बल्कि आप अपने सपने को साकार करने के लिए दुगनी तेजी के साथ स्वयं को तैयार कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अगर आपका सपना और सीखने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है तो आपके सपने में खोट है। आप फिर से सपना देखें। क्योंकि कोई दूसरा आपके भविष्य को बनाने के लिए नहीं आएगा। इसलिये गोल सेट करें और पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ उसे पाने के लिए जुट जाएं।
बाबूजी आज आपका बेटा डॉक्टरेट हो गया हैः पद्मश्री मनोज बाजपेयी
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर द्वारा अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। इस उपाधि को उन्होंने अपने स्वर्गीय पिताश्री को समर्पित करते हुए कहा कि पिताजी आज आपका बेटा डॉक्टरेट भी हो गया है।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के 8वें दीक्षांत समारोह में देश की ऐसी चुनिंदा हस्तियों को मानद उपाधियां (ऑनरिस कोजा) प्रदान किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में नए व विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इन हस्तियों में प्रख्यात मूर्तिकार प्रोफेसर लतिका कट्ट, अभिनेता पद्मश्री श्री मनोज बाजपेयी, प्रसिद्ध जर्नलिस्ट, राजनीतिक टिप्पणीकार, एडिटर और एंकर सुश्री नीरजा चौधरी, दुनिया के अग्रणी लेप्रोस्कोपिक सर्जन पद्मश्री डॉ. प्रदीप चौबे, प्रसिद्ध फोटोग्राफर एंड फोटो जर्नलिस्ट पद्मश्री श्री रघु राय और इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा श्री सोनम वांगचुक के नाम शामलि हैं। इन्हें डीलिट/डीएससी/पीएचडी उपाधियों से अलंकृत किया गया। सभी के जीवन व उपलब्धियों को शार्ट वीडियों में भी दर्शाया गया।
1297 को मिली डिग्री व मैडल
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के 8वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एंड मेनेजमेंट विज्ञान, आर्ट एंड डिजाइन आदि सहित कुल 1297 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की गईं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 स्टूडेंट्स को मेरिट के अंतर्गत गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इसके साथ ही 12 स्पांसर्ड मेडल प्रदान किए गए। जिनमें कुशाग्र चतुर्वेदी, छवि सचदेवा, तुषार करन, श्रेया रावत, वंशिका निगम, घनश्याम यादव, प्याली मैती, अदिति जैन, मिनाली गुप्ता, टेरी हिंगिश मुकहवा को स्पांसर्ड गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, वहीं आयुशी शर्मा, मनीतोष पांडे को स्पांसर्ड सिल्वर मेडल दिए गए। इसके अलावा 10 पीएचडी उपाधि नेहा खंडेलवाल, गोविंद मुरारी उपाध्याय, गीतांजलि सुरंगे, निधि दंडोतिया, राजकुमार चौरसिया, शचि गुप्ता, मिनि अनिल, गौरा चौहान, मनीतोष पांडे, नेहा अग्रवाल को प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *