ग्वालियर में पटाखा दुकान घनी आबादी में हैं, लाइसेंस निरस्त या शहर से बाहर भेजे जाएं

ग्वालियर. आतिशबाजी दुकानदार दुकानों का लेआउट भी नहीं दे सके हैं। लश्कर क्षेत्र में 14 दुकान थोक की दुकानों को सील किया गया था। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद शहर की आतिशबाजी की दुकान, फैक्ट्री व गोदामों की जांच की। इन दुकानों पर लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मिला था। जिसके चलते 14 दुकान, 4 फैक्ट्री व 11 गोदामों को सील कर दिया था। इनसे स्टॉक का रिकॉर्ड भी पेश नहीं कर सके थे। साथ ही दुकान का ले आउट भी पेश नहीं किया। यदि घटना होती है तो सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। इसके चलते हादसा हो सकता था।
स्टॉक पंजी भी नहीं मिली दुकानदारों के पास
आतिशबाजी कारोबारियों को अपनी स्टॉक पंजी संधारित करना थी, लेकिन दुकानदारों ने स्टॉक का रिकॉर्ड नहीं रखा। कितना माल मंगाया और कितना बेच दिया है।
दुकान का लेआउट जरूरी है। दुकान का लेआउट इनके पास नहीं था। इसके लिए समय भी दिया गया, लेकिन लेआउट पेश नहीं किया गया।
गोदामों पर आतिशबाजी का उल्लेख नहीं किया गया है।
आबादी के बीच दुकानें बनी हैं। गिरवाई की दुकानों के आसपास घनी बस्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *