शिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में तैयारी, मुख्य शिखर और मंदिरों में पुताई की जा रही

उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का 9 दिवसीय पर्व मनाया जाता है। इस बार शिवरात्रि के पहले 29 फरवरी से भगवान महाकाल दूल्हास्वरूप मे ंसजने लगेंगे। इसके पहले मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ ही मंदिरों की रंगाइ-पुताई का दौर शुरू हो गया है। परिसर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में पुताई करने के बाद विद्युत सज्जा की जायेगी। वहीं गर्भगृह में लगी चांदी की दीवार की सफाई का कार्य अगले सप्ताह तक प्रारंभ हो जायेगा।
महाशिवरात्रि की तैयारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के बाद महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर के भक्त बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंचते हैं। इस बार शिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को हैं। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में 9 दिवसीय आयोजन होता है। इसके लिये 29 फरवरी से शिव रात्रि का क्रम प्रारंभ हो जायेगा। मंदिर प्रशासन ने शिवरात्रि के पहले महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर के साथ ही परिसर में स्थित अन्य छोटे-बड़े मंदिरों की सफाई कराने के बाद रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया है। वहीं मंदिर के गर्भगृह में चांदी की दीवार और छत पर लगे रूद्र यंत्र की सफाई अगले सप्ताह तक प्रारंभ हो जायेगी। वहीं मंदिर के सभा मण्डप के सामने स्थिति कोटितीर्थ कुण्ड की सफाई करने की तैयारी भी हो गयी है। कुंड का पानी खाली करने के बाद सफाई कर पुताई की जायेगी। वहीं नंदी हाल, गणेश मण्डपम में लगी पीतल की रैलिंग पर भी पालिश की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *