MP में रिटायरमेंट आयु 65 साल होगी

भोपाल. एक तरफ सरकारी नौकरी नहीं निकल रही है, युवा बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ रही है ऐसे में राज्य की मोहन सरकार शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 62 से बढाकर 65 साल करने की तैयारी कर रही है। इधर इस फैसले से चयनित शिक्षकों में चिंता बढ गई है। उनका कहना है कि चार सालों से हम नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे है ऐसे में यदि सरकार ऐसा कुछ फैसला लेती है तो चयन के बावजूद हम बाहर हो जाएंगे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के चयनित उम्मीदवार इस कवायद से चिंतित है। उनका कहना है कि एक तरफ सरकारी पदों पर भर्ती नहीं निकल पा रही है, युवा बेरोजगारों की लिस्ट बढती जा रही है ऐसे में सरकार रिटायरमेंट की आयु बढाने जा रही है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के चयनित शिक्षकों का कहना है कि चयनित होने के बावजूद हम नियुक्ति-पत्र का इंतजार कर रहे है। ऐसे में पुराने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु बढने से उनके हाथ में आया यह अवसर भी खत्म हो जाएगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के चयनित उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार ने कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढाकर 62 की थी। इस प्रकार से सेवानिवृत्ति की आयु बढाने से शिक्षित युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। वहीं बेरोजगारों की लिस्ट बढती जा रही है। इससे चयनित शिक्षक जिन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है वे बेहद चिंतित है। उनका कहना है कि यदि सरकार ऐसा करती है तो चयन के बावजूद हमारे हाथ से सरकारी नौकरी का मोका निकल जाएगा। हजारों चयनित शिक्षकों में से कई ओवरएज हो जाएंगे। शिक्षकों का कहना है कि यदि सरकार बार-बार आयु ही बढाती रहेगी तो युवाओं का भविष्य अंधकार मे आ जाएगा। सेवानिवृत्ति की आयु पहले की तरह 60 साल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *