ग्वालियर, श्योपुर समेत 4 जिलों में आज ओलावृष्टि की आशंका
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना और भिंड में रविवार को ओले गिर सकते हैं। यहां 40 से 50Km प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। गुना, शिवपुरी में देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। नीमच, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में भी हल्की बूंदाबांदी और 30 से 40Km की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम ऐसा रहेगा।

