जेयू के एमबीए के छात्र-छात्राओं ने ईट भट्टों के श्रमिकों के बीच किया भ्रमण

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय, के एमबीए(बिज़नेस इकोनॉमिक्स) विभाग द्वारा 28 जनवरी को जारगा गाँव मे स्थित ईंट के भट्टों का भ्रमण प्रो. शांतिदेव सिसोदिया सर के मार्गदर्शन में किया गया । यहाँ पर कार्य करने वालों व झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले मज़दूरों को ऊनी वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया इसके साथ ही आर्थिक रूप से अति निम्न वर्गीय लोगों से बातचीत की और उनकी कार्य शैली व आजिविका की स्थिति को समझने का प्रयास किया गया।
छात्र-छात्राओं ने ईंट बनाने की प्रक्रिया को समझा व उनके रहन-सहन के स्तर व जीवन शैली को भी समझने की कोशिश की। वहां के लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का अनुभव करते हुए छात्र-छात्राओं व फैकल्टी स्टाफ द्वारा कल्याण भाव से जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया । इस तरह के भ्रमण द्वारा छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों का संवर्धन होने के साथ-साथ उनमे अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव उत्पन्न होता है जो नई शिक्षा नीति के तहत सर्वोच्च लक्ष्यों में से एक है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का भ्रमण Industrial viewpoint से करने पर विचार विमर्श किया जाएगा । इसमें फैकल्टी सदस्यों में डा. दीपा अनवर, डा. शिब कुमारी, डा. कोमल एवं डा. क्रतिका प्रधान सहित छात्र-छात्राएं शिवानी राणा, शिवानी राठौर, मुस्कान, पूजा, श्रुति, शिवम पियूष आदि ने ईट बनते हुए भी देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *