अयोध्या राम मंदिर गर्भगृह से रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई
अयोध्या. अयोध्या राम मंदिन में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी है। मुख्य कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। इस बीच गर्भगृह से भगवान राम के बालरूप मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। मूर्ति को अभी ढाक दिया गया है। भगवान राम की यह मूर्ति 51 इंच की है जिसे श्यामल काले पत्थर से बनाई गई है। इसको मैसूर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने तैयार किया है। वहीं प्राणा प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुक्रवार को भी जारी रहेंगे। 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
