30 वर्ष बाद MP की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं वीरा राणा
भोपाल. 30 वर्ष बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया है। वह अभी माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष थीं और मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को द्रष्टिगत रखते हुए उन्हें एक सेवावृद्धि मिल सकती है। वह 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होंगी। इसके पहले चुनाव की घोषणा हो जाएगी। उधर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस भेजे गए संजय बंदोपाध्याय को कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वह भी 1988 बैच के अधिकारी है और अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव इस दायित्व से मुक्त होंगे।
